रेप के केस के बाद शादी के लिए राज़ी हुआ कपल, SC ने आरोपी से कहा- फूल देकर प्रपोज़ करो
सुप्रीम कोर्ट ने रेप के केस के बाद कपल के शादी के लिए राज़ी होने पर गुरुवार को आरोपी की सज़ा निलंबित कर दी। इसके बाद कोर्ट ने रेप के आरोपी से कहा कि वह महिला को फूल देकर प्रपोज़ करे। सुप्रीम कोर्ट ने सेशन कोर्ट को आरोपी की रिहाई के संबंध में निर्देश दिए हैं।