रेप के दोषी तरुण तेजपाल को जाना पड़ेगा जेल, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका; सरेंडर का आदेश
रेप केस में बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा दोषी करार 'तहलका' के संस्थापक तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट ने सरेंडर करने को लेकर छूट देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने तेजपाल को 2 सप्ताह के अंदर सरेंडर करने और उसका सर्टिफिकेट जमा करने का निर्देश दिया है। तेजपाल पर 2013 में जूनियर सहकर्मी का रेप करने का आरोप लगा था।