रेप केस में जेल से निकलने के बाद पत्नी और बच्चों के गले लगकर रोए कोरियोग्राफर जानी मास्टर
नाबालिग सहकर्मी के रेप केस में ज़मानत पर जेल से बाहर आने के बाद कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा उर्फ जानी मास्टर अपनी पत्नी और बच्चों के गले लगकर रोए जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "इन 37 दिनों में हमसे बहुत कुछ छिन गया...जिस दौर से मेरा परिवार गुज़रा, वह मेरे दिल को हमेशा छलनी करेगा।"