रेप केस में जज ने फांसी की सज़ा सुनाते समय 65 वर्षीय दोषी की उम्र पर क्यों नहीं किया विचार?
पुणे में 3 वर्षीय बच्ची के रेप-मर्डर केेस में 2 महीने के भीतर सेशन कोर्ट ने दोषी 65 वर्षीय भीमराव कांबले को फांसी की सज़ा सुनाई है। जज ने इसे 'दुर्लभतम मामलों में से एक' बताया और कहा कि अपराध की क्रूरता को देखते हुए नरमी की कोई गुंजाइश नहीं है। बकौल जज, कांबले का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है।