रेप जोक का पुराना वीडियो वायरल होने के बाद कॉमेडियन मधुर विरली ने मांगी माफी
कॉमेडियन मधुर विरली ने अपने शो में रेप का मज़ाक उड़ाने का पुराना क्लिप वायरल होने के बाद माफी मांगी है। मधुर विरली ने कहा, "कुछ विषयों पर संवेदनशीलता, संदर्भ और विवेक का इस्तेमाल करना ज़रूरी होता है। ईमानदारी से कहूं तो सबसे सही तरीका यही है कि अपनी गलती मानो, माफी मांगो और आगे बेहतर काम करो।"