रैपिडो ड्राइवर ने बाइक चलाने के दौरान देखे क्रिकेट के हाइलाइट्स, यात्री ने शेयर किया वीडियो

रैपिडो ड्राइवर द्वारा बाइक चलाने के दौरान यूट्यूब वीडियो देखे जाने का वीडियो सामने आने के बाद यात्रियों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। यात्री ने बताया कि रैपिडो ड्राइवर एक क्रिकेट मैच की हाइलाइट्स देख रहा था। वीडियो में दिख रहा है कि लोगों और कार से टकराने से बाइक बाल-बाल बच गई।

Load More