रैपिडो ड्राइवर ने बारिश के बीच 6 घंटे में घर पहुंचाया, एक उफ्फ तक नहीं की: गुरुग्राम की महिला
बारिश के बाद गुरुग्राम (हरियाणा) में भीषण जाम में फंसी एक महिला ने X पर पोस्ट कर रैपिडो ड्राइवर की तारीफ की है। महिला ने लिखा, "दिल से ड्राइवर पार्टनर का शुक्रिया करना चाहती हूं...हम 6 घंटे से अधिक समय तक ट्रैफिक में फंसे रहे लेकिन ड्राइवर ने उफ्फ तक नहीं की और बाढ़ जैसी स्थिति में मुझे घर छोड़ा।"