रैपिडो ड्राइवर ने महिला को 'I Love u' मेसेज किया, पुलिस की शिकायत पर बोला- हां कर दो जाओ
नोएडा में गीतिका श्रीवास्तव नामक महिला का दावा है कि पार्सल डिलीवरी के बाद रैपिडो राइडर ने उन्हें 'I love you' लिखकर भेजा। कथित मेसेज के वायरल स्क्रीनशॉट में महिला की पुलिस को शिकायत में करने की चेतावनी पर राइडर ने कहा, "हां कर दो जाओ, रैपिडो में कर दो।" रैपिडो ने महिला से माफी मांगते हुए रिप्लाई किया है।