रेप पीड़िता, ऐसिड अटैक सर्वाइवर को फ्री इलाज देने से मना नहीं कर सकते अस्पताल: दिल्ली HC
दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि रेप, ऐसिड अटैक और यौन हमलों के पीड़ितों की मुफ्त मेडिकल देखभाल और उनका इलाज करना सभी अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिकों, चिकित्सा केंद्रों का दायित्व है। जस्टिस प्रतिभा एम सिंह और जस्टिस अमित शर्मा की बेंच ने कहा, "इसमें पीड़िताओं के लिए आवश्यक किसी भी टेस्ट, डायग्नोस्टिक और लॉन्ग टर्म केयर भी शामिल है।"