रेप में नाकाम रहने पर की गई महिला की हत्या: ट्रेनों में मिले शव के टुकड़ों पर एमपी पुलिस
इंदौर व ऋषिकेश में ट्रेनों में जिस महिला के शव के टुकड़े मिले थे उसकी हत्या को लेकर एमपी पुलिस ने 60-वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, शख्स ने रेप करने में नाकाम रहने पर उज्जैन में महिला की हत्या की। पुलिस के अनुसार, पति से झगड़े के बाद महिला 6 जून को अपने घर से निकली थी।