रिपोर्ट में दावा- यूपी में फील्ड पोस्टिंग से हटेंगे मुस्लिम-यादव अफसर; अखिलेश ने दी प्रतिक्रिया
'दैनिक भास्कर' के मुताबिक, यूपी में मुस्लिम-यादव अफसरों को फील्ड पोस्टिंग से दूर रखा जाएगा और इसकी शुरुआत विधानसभा उप-चुनाव वाले 10 ज़िलों से कर दी गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसपर कहा, "बीजेपी को हराने के लिए जनता फील्ड में उतर चुकी है। बीजेपी उप-चुनावों में 10/10 की हार के अपमान से बचने के बहाने ना ढूंढे।"