रिपोर्ट्स में दावा- पनीर की सब्ज़ी न देने पर की गई होटल मालिक की पिटाई; पुलिस ने बताई सच्चाई
नोएडा के एक होटल का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है जिसमें दावा किया गया है कि पनीर की सब्ज़ी नहीं देने पर एक शख्स ने होटल मालिक की पिटाई कर दी। हालांकि, पुलिस ने बताया कि खाने के पैसों को लेकर विवाद हुआ था और इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है।