रुपाली और मेरे पिता भले ही मेरे दावों को नकारें, सच सामने आने से वे डरे हुए हैं: सौतेली बेटी
ऐक्ट्रेस रुपाली गांगुली को 'सनकी' कहने वाले पुराने पोस्ट पर उनकी सौतेली बेटी ईशा ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, "मेरे पिता (अश्विन वर्मा) और उनकी पत्नी भले ही मेरे दावों को नकारें लेकिन...उनकी प्रतिक्रिया सच सामने आने से डर के कारण आई है।" अश्विन ने कहा था कि ईशा अपने माता-पिता के तलाक से अब तक दुखी हैं।