रुपाली के साथ असुरक्षित महसूस होता था, पिता ने मेरी बात नहीं सुनी: उनकी सौतेली बेटी
इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो जारी कर रुपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने कहा है कि वह अभिनेत्री के आसपास असुरक्षित महसूस करती थी। 26-वर्षीय ईशा ने पिता अश्विन वर्मा को लेकर कहा, "आपने मेरी बात नहीं सुनी...मुझे हमेशा चुप करा दिया।" उन्होंने कहा, "मैंने आपसे (पिता) खुलकर बात करने की कोशिश की...आपने मेरा पक्ष कभी नहीं लिया।"