रुपाली गांगुली पर सौतेली बेटी के आरोपों को लेकर पति ने जारी किया बयान, कहा- बेटी दुखी है
ऐक्ट्रेस रुपाली गांगुली पर सौतेली बेटी ईशा के आरोपों को लेकर उनके पति अश्विन वर्मा ने कहा है, "मैं इस बात को समझता हूं कि मेरी छोटी बेटी अपने माता-पिता के अलग होने को लेकर अब तक दुखी है।" उन्होंने कहा, "तलाक का...बच्चों पर बहुत बुरा असर हो सकता है।" ईशा ने रुपाली पर घर तोड़ने का आरोप लगाया था।