रुपए में उतार-चढ़ाव को नियंत्रित रखने के लिए RBI हर ज़रूरी कदम उठाने को तैयार है: RBI गवर्नर
मनीकंट्रोल को दिए गए इंटरव्यू में आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि RBI फॉरेन करेंसी मार्केट में रुपए की चाल को व्यवस्थित रखने और ज़रूरत से ज़्यादा सट्टेबाज़ी पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि ज़रूरत पड़ने पर सेंट्रल बैंक और कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा।