रुपए में गिरावट के बीच RBI का फैसला, ₹48,415 करोड़ के US डॉलर-रुपया स्वैप ऑक्शन का एलान
आरबीआई 26 मई को बैंकिंग सिस्टम में लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए ₹5 बिलियन (करीब 48,415 करोड़) का USD-INR बाय-सेल स्वैप ऑक्शन आयोजित करेगा। इस व्यवस्था के तहत बैंक अपने अमेरिकी डॉलर आरबीआई को बेचेंगे और साथ ही यह समझौता करेंगे कि 3 साल की स्वैप अवधि खत्म होने पर वे उतनी ही राशि के डॉलर वापस खरीदेंगे।