5 ट्रिगर्स से रुपया दिखा सकता है रिकवरी की रैली! आने वाले महीनों में हो सकता है और मज़बूत
आने वाले महीनों में डॉलर की कमज़ोरी, कच्चे तेल की गिरती कीमतें, विदेशी निवेशकों की वापसी, अमेरिकी बॉन्ड-यील्ड में कमी और मिडिल ईस्ट में तनाव घटने से रुपए को मज़बूती मिल सकती है। अर्थशास्त्री संतोष मेहरोत्रा के मुताबिक, इन पांच वजहों से रुपए में रिकवरी की उम्मीद है। हालांकि, भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने पर रुपए पर दोबारा दबाव आ सकता है।