रैपर बादशाह के खिलाफ हरियाणा महिला आयोग ने जारी किया गिरफ्तारी का आदेश
हरियाणा महिला आयोग ने रैपर बादशाह के खिलाफ उनके 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के बीच गिरफ्तारी का आदेश जारी किया है। आयोग ने बादशाह के लिए शुक्रवार को पेशी की डेडलाइन खत्म होने के बाद यह आदेश जारी किया। आयोग की अध्यक्षा रेणु भाटिया ने कहा कि बादशाह का पासपोर्ट ज़ब्त किया जाना चाहिए।