रैपर बादशाह ने अमेरिका में ही ट्रंप को किया ट्रोल, लाइव शो में ताली बजाकर हंसने लगे दर्शक
रैपर-गायक बादशाह ने अमेरिका के न्यूजर्सी में अपने लाइव शो के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पर तंज़ कसा है। भारत पर अमेरिका द्वारा 50% टैरिफ लगाए जाने के बीच बादशाह ने अपने गाने 'किन्नी तारीफां चाहिदिया तैनू' गाने के बोल बदलकर 'किन्नी टैरिफ चाहिदिए ट्रंप को' गाया। यह सुनते ही दर्शक तालियां बजाकर हंसने लगे।