रैपर बादशाह ने डुआ लिपा को लेकर कहा- उनके साथ बच्चे पैदा करना चाहूंगा; हुई आलोचना
रैपर बादशाह ने एक X यूज़र के सवाल 'क्या आप सिंगर डुआ लिपा के साथ ट्रैक बना रहे हैं?' पर कहा है, "इसकी जगह मैं उनके साथ बच्चे पैदा करना चाहूंगा।" इसको लेकर बादशाह की आलोचना हो रही है। एक व्यक्ति ने लिखा, "वज़न के साथ दिमाग भी कम हो गया है।" दूसरे व्यक्ति ने लिखा, "एकदम घिनौनी बात।"