रैपर हनी सिंह ने की सोनाक्षी-ज़हीर की शादी की पुष्टि, कहा- ज़रूर जाऊंगा
अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के बाद रैपर हनी सिंह ने पुष्टि की है कि अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और अभिनेता ज़हीर इकबाल 23 जून को शादी करने जा रहे हैं। हनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "मैं लंदन में हूं लेकिन अपनी दोस्त सोनाक्षी की शादी में शामिल होने के लिए ज़रूर समय निकालूंगा। मेरे करियर में उनका बड़ा सपोर्ट रहा है।"