राफेल और S-400 यूं ही नहीं आ गए, गॉड-सेंट टैक्स है GST: असम के सीएम सरमा
भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के हमलों को नाकाम किए जाने के बाद असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को जीएसटी को 'गॉड-सेंट टैक्स' बताया। सरमा ने कहा, "राफेल जेट और एस-400 सिस्टम यूं ही नहीं आ गए- वे हमारे करदाताओं की ताकत से तैयार हुए।" उन्होंने कहा, "जीएसटी कभी 'गब्बर सिंह टैक्स' नहीं था।"