22 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन राफेल नडाल की कुल नेटवर्थ लगभग $225 मिलियन (₹1,900 करोड़) है। 38-वर्षीय नडाल ने अपने करियर में $134.9 मिलियन (₹1133 करोड़) की पुरस्कार राशि जीती है और वह विज्ञापनों, अकैडमी व पर्सनल स्पोर्ट्स ब्रैंड के ज़रिए भी कमाई करते हैं। उन्होंने इस सीज़न के अंत में टेनिस से संन्यास लेने का एलान किया था।