राफेल नडाल ने खेला अपना आखिरी मैच, 23 साल बाद टेनिस को कहा अलविदा
स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल (38) ने मंगलवार को अपना आखिरी मैच खेला। डेविस कप के क्वॉर्टर फाइनल में नीदरलैंड्स के बोटिक वान-डी ज़ैंडस्चुल्प से हारने के बाद उन्होंने मज़ाक में कहा, "मैं डेविस कप में अपना पहला मैच हार गया था और आखिरी मैच भी।" नडाल ने 23 साल के करियर में 22 ग्रैंड-स्लैम खिताब जीते हैं।