रोबोट ने किया कमाल, पहली बार किसी इंसान की मदद के बिना की रियलस्टिक सर्जरी
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा की गईं सर्जरी के वीडियो से प्रशिक्षित हुए एक रोबोट ने पहली बार बिना मानवीय मदद के पित्ताशय की थैली निकालने का ऑपरेशन किया है। वैज्ञानिकों ने बताया कि एआई-निर्देशित रोबोट ने 100% सटीकता से एक ज़िंदा मरीज़ का ऑपरेशन किया। हालांकि, इस काम को करने में उसे ह्यूमन सर्जन से ज़्यादा समय लगा।