रुबीना-अभिनव ने नवरात्रि पर पहली बार दिखाया अपनी जुड़वां बेटियों का चेहरा
ऐक्ट्रेस रुबीना दिलैक और अभिनेता अभिनव शुक्ला ने नवरात्रि पर पहली बार अपनी जुड़वां बेटियों का चेहरा दिखाया है। उन्होंने बेटियों की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, "नवरात्रि के इस पावन अवसर पर एधा और जीवा (ईऐंडजे) का परिचय। धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा करने के लिए आप सभी का धन्यवाद!" 27 नवंबर 2023 को कपल की बेटियों का जन्म हुआ था।