रुबीना दिलैक ने बताया क्यों उनकी बेटियों की परवरिश मुंबई नहीं हिमाचल में हो रही है
अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने बताया है कि उनकी बेटियों की परवरिश मुंबई नहीं हिमाचल प्रदेश में हो रही है और वह काम के सिलसिले में मुंबई जाती रहती हैं। उन्होंने बताया, "मैं पहाड़न हूं...मैंने और अभिनव ने सोच लिया था कि हमें बच्चों को साफ वातावरण देना है...वे मिट्टी में खेलें...वे एक हंबल बैकग्राउंड में पले-बढ़ें...वो गांव से जुड़े रहें।"