रॉबिन उथप्पा ने विराट कोहली पर साधा निशाना, कहा- रायडू को पसंद नहीं करते थे कोहली
पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने दावा किया है कि भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली बल्लेबाज़ अंबाती रायडू को पसंद नहीं करते थे इसलिए वनडे विश्व कप 2019 के लिए भारतीय टीम में उनका चयन नहीं हुआ था। इससे पहले उथप्पा ने आरोप लगाया था कि कोहली की वजह से ही युवराज सिंह का करियर जल्दी खत्म हो गया।