रुबियो ने भारत और पाक के NSA से बात की, दोनों से तनाव बढ़ाने से बचने का किया आग्रह
भारत द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाए जाने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के एनएसए अजीत डोभाल और पाकिस्तान के एनएसए असीम मलिक से बात की। अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया, "उन्होंने दोनों देशों से संवाद की लाइनें खुली रखने और तनाव बढ़ाने से बचने का आग्रह किया है।"