राबड़ी देवी ने आवास खाली करने के लिए मांगा 1 माह का अतिरिक्त समय, बिहार सरकार को लिखा पत्र
रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने 10 सर्कुलर स्थित आवास खाली करने के लिए सरकार से 1 महीने का अतिरिक्त समय मांगा है। उन्होंने सरकार को लेटर लिखा जिसमें उन्होंने पति लालू प्रसाद यादव की सेहत का हवाला भी दिया। आवास खाली करने को लेकर 15 दिनों का अल्टीमेटम खत्म होने पर उन्होंने पत्र लिखा है।