राबड़ी देवी ने बिहार विधान परिषद में उठाई मिथिला राज्य बनाए जाने की मांग
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बुधवार को विधान परिषद में मिथिला को अलग राज्य बनाए जाने की मांग उठाई। शीतकालीन सत्र में मैथिली भाषा पर चर्चा के दौरान उन्होंने यह मांग की और कहा कि बीजेपी के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसपर बात करनी चाहिए। गौरतलब है, मिथिला राज्य की मांग पहले भी उठती रही है।