रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने की MCU में वापसी की पुष्टि, निभाएंगे विलेन 'डॉ. डूम' का रोल

हॉलीवुड ऐक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) में वापसी की पुष्टि की है। 10 वर्षों तक आयरनमैन का रोल करने वाले डाउनी 'अवेंजर्स डूम्सडे' में डॉक्टर डूम की भूमिका से वापसी करेंगे। उन्होंने डॉक्टर डूम के मास्क की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, "नया मास्क...पुराना टास्क।" गौरतलब है, डॉक्टर डूम कॉमिक्स 'फैनटास्टिक फोर' का विलेन है।

Load More