रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, ज़मीन घोटाला मामले में दायर की चार्जशीट

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को शिकोहपुर ज़मीन घोटाला मामले में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति व कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा और अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की। चार्जशीट के अनुसार, वाड्रा ने हरियाणा के शिकोहपुर में 2008 में ₹7.5 करोड़ में एक ज़मीन खरीदी और परियोजना पूरी होने से पहले ही उसे ₹58 करोड़ में बेच दी।

Load More