रॉबर्ट वाड्रा के बयान से नाराज़ हुए पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित, कहा- मुकदमा दर्ज हो
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर दिए बयान पर पीड़ितों ने नाराज़गी ज़ाहिर की है। पहलगाम में मारे गए इंदौर के सुशील नथानियल के भाई ने कहा है, "रॉबर्ट वाड्रा पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। आतंकी हमले के बाद रॉबर्ट का बयान हिंसा भड़काने वाला है।"