रॉबर्ट वाड्रा ने किन 18 कंपनियों में किया है निवेश?

वायनाड से लोकसभा उप-चुनाव लड़ रहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के हलफनामे के अनुसार, उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के पास 18 कंपनियों के शेयर (मौजूदा बाज़ार कीमत-करीब ₹65 लाख) हैं। इन कंपनियों में उषा मार्टिन, इन्फोसिस, एनआईआईटी लिमिटेड, इरकॉन इंटरनैशनल, नैशनल एल्यूमीनियम कंपनी, एनएमडीसी लिमिटेड, टाटा पावर, स्पाइसजेट, लेमन ट्री होटल्स, फोर्टिस हेल्थकेयर, पीसी ज्वेलर्स और आरवीएनएल शामिल हैं।

Load More