रामा स्टील ट्यूब्स के शेयरों में आई ताबड़तोड़ तेज़ी, 4 दिन में 58% चढ़े
रामा स्टील ट्यूब्स लिमिटेड के शेयरों में ताबड़तोड़ तेज़ी देखने को मिल रही है और पिछले 4 कारोबारी दिनों में इसके शेयर 58% चढ़ गए हैं। इसके शेयर शुक्रवार को बीएसई पर 19.42% उछलकर ₹16.60 पर बंद हुए और इसका 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर ₹9.91 है। कंपनी ने हाल ही में डिफेंस सेक्टर में कारोबार की घोषणा की है।