रोम के मैकडॉनल्ड्स आउटलेट में फ्लोर के नीचे दिखते हैं कंकाल, वीडियो आया सामने
इटली की राजधानी रोम में 'दुनिया के सबसे खौफनाक मैकडॉनल्ड्स के आउटलेट' में खाते लोगों का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिखा कि आउटलेट के फ्लोर के नीचे कंकाल आज भी मौजूद हैं और दिखाई देते हैं। दरअसल, 2014 में आउटलेट निर्माण के दौरान 2,000 साल पुरानी सड़क मिली थी जहां 3 लोगों के कंकाल पाए गए थे।