रोम के विश्वप्रसिद्ध कोलोसियम में जबरन घुसे प्रदर्शनकारी, लहराए फिलिस्तीनी झंडे

रोम (इटली) में शनिवार की शाम सैकड़ों छात्र और युवा प्रदर्शनकारी ऐतिहासिक कोलोसियम का सुरक्षा घेरा तोड़कर जबरन अंदर घुस गए और वहां फिलिस्तीनी झंडे लहराए व पुलिस के खिलाफ नारेबाज़ी की। सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की जिससे दोनों पक्षों में झड़प हुई। गाज़ा युद्ध और सरकार की नीतियों के खिलाफ यह प्रदर्शन आयोजित हुआ था।

Load More