रोम के सम्राट जूलियस सीज़र की 23 बार चाकू मारकर की गई थी हत्या
रोम के सम्राट जूलियस सीज़र की 44 बीसी में एक बैठक के दौरान रोम के सीनेटरों ने 23 बार चाकू मारकर हत्या कर दी थी। सीनेटरों ने सीज़र की हत्या को यह कहकर सही ठहराने की कोशिश की थी कि वे सीज़र के तानाशाही रवैये से गणतंत्र की रक्षा करना चाहते थे। इस साज़िश में कम-से-कम 60 सीनेटर शामिल थे।