राम चरण और उपासना ने पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा
अभिनेता राम चरण और उनकी पत्नी व बिज़नेसवुमन उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने अपनी बेटी क्लिन कारा के जन्मदिन पर पहली बार उसका चेहरा दिखाया है। राम और उपासना की 2012 में शादी हुई थी और शादी के 11 साल बाद जून 2023 में क्लिन का जन्म हुआ था। इस साल उन्हें जुड़वां बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) भी हुए।