राम चरण स्टारर फिल्म 'पेद्दी' के लिए जाह्नवी कपूर ने ली ₹6 करोड़ फीस: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐक्टर राम चरण स्टारर फिल्म 'पेद्दी' के लिए ऐक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने ₹6 करोड़ फीस ली है। बकौल रिपोर्ट्स, जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवारा’ के बाद जाह्नवी ने अपनी फीस में इज़ाफा किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी बढ़ी हुई फीस को लेकर निर्माता सहमत हैं और उनका दक्षिण में फैन बेस लगातार बढ़ रहा है।