राम जन्मभूमि पर फैसले के बाद स्वरा भास्कर ने शाहरुख-सलमान से क्यों मांगी थी माफी? खुद बताया
ऐक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने एक पॉडकास्ट में बताया है कि राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उन्होंने अपने मुस्लिम दोस्तों से माफी मांगी थी। उन्होंने कहा कि हिंदू होने के नाते वह अपने मुस्लिम दोस्तों को बताना चाहती थीं कि इस फैसले से वह शर्मिंदा हैं। बकौल स्वरा, उन्होंने शाहरुख, सलमान और आमिर खान को मेसेज किया।