राम जन्मभूमि मंदिर में पुजारियों के लिए लागू हुआ नया ड्रेस कोड
राम जन्मभूमि मंदिर में नए ड्रेस कोड के तहत पुजारियों को हल्के पीले रंग की रेशमी धोती और उसी रंग का रेशमी उत्तरीय पहनना होगा। ट्रस्ट की धार्मिक समिति ने रामानंदी परंपरा के तहत नया परिधान तय किया है। पारंपरिक रामानंदी तिलक भी लगाना होगा और पुजारियों को या तो पंचकेश परंपरा का पालन करना होगा या सिर मुंडवाना होगा।