राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए लगी भक्तों की लंबी कतार, सामने आईं तस्वीरें
अयोध्या (यूपी) स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें दिखीं जिसकी तस्वीरें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने X पर शेयर की हैं। ट्रस्ट ने लिखा, "प्रभु के दर्शन के लिए उमड़ा अपार जनसागर।" गौरतलब है, कुछ दिन पहले ट्रस्ट ने आसपास के श्रद्धालुओं से फिलहाल अयोध्या न आने की अपील की थी।