रिमोट कंट्रोल वाली खिलौना कार से भारत में धमाके की योजना बना रहे थे 4 संदिग्ध आतंकी: रिपोर्ट
यूपी एटीएस ने बताया है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आईएसआईएस टेरर मॉड्यूल से जुड़े 4 सदस्यों की खिलौना गाड़ी का इस्तेमाल कर रिमोट कंट्रोल से विस्फोट करने की योजना थी। उन्होंने पाकिस्तानी आकाओं के कहने पर पंजाब-बेंगलुरु समेत कई स्थानों की रेकी की और अपने हैंडलर्स के साथ वीडियो-लोकेशन इनपुट शेयर किए।