रेमंड एमडी सिंघानिया ने ₹9 करोड़ की लैंबॉर्गिनी कार पर उठाए सवाल, कहा- क्या यह भरोसेमंद है?
रेमंड के एमडी गौतम सिंघानिया ने तकरीबन ₹9 करोड़ की लैंबॉर्गिनी रैवैल्टो सुपर कार को लेकर अपनी चिंता ज़ाहिर की और कहा, "क्या ये कारें भरोसा करने लायक हैं?" उन्होंने इलेक्ट्रिकल फेलियर के कारण ब्रैंड न्यू रैवैल्टो को टो किए जाने की तस्वीर X पर शेयर की और लिखा, "15 दिन में तीसरी बार ऐसा होने का पता चला है।"