रेमंड ग्रुप के गौतम सिंघानिया की स्पीड बोट मालदीव में पलटी, हुए घायल

रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया के प्रवक्ता ने बताया है कि मालदीव में एक स्पीड बोट पलटने से सिंघानिया को हल्की चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए मुंबई लाया गया और वह अभी ब्रीच कैंडी अस्पताल में रिकवर हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के समय स्पीड बोट में 7 लोग सवार थे।

Load More