रामानंद सागर की 'रामायण' में 'रावण' के लिए बॉलीवुड का यह विलन था पहली पसंद
रामानंद सागर के धारावाहिक 'रामायण' में 'रावण' का किरदार निभाने वाले ऐक्टर अरविंद त्रिवेदी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस किरदार के लिए वह नहीं, दिवंगत ऐक्टर अमरीश पुरी पहली पसंद थे। त्रिवेदी ने बताया था, "मेरी बॉडी लैंग्वेज व ऐटीट्यूड देखकर सागर ने कहा था- मुझे मेरा...रावण मिल गया।" अमरीश कई हिंदी फिल्मों में विलन बने थे।