'रामायण' बनाने वाले डायरेक्टर रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर (84) का रविवार सुबह निधन हो गया। पुणे के एफटीआईआई के 1968 बैच के छात्र रहे प्रेम फोटोग्राफी और सिनेमैटोग्राफी में माहिर थे। 'रामायण' में लक्ष्मणजी का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने निधन पर दुख जताकर इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "भगवान...घरवालों को दुख की घड़ी सहने की शक्ति दें।"